समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के कृष्णापुर स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा सुनेंगे। उनका हेलीकॉप्टर शाम चार बजे पुरसाएं रामलीला मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा।
इसके बाद अखिलेश यादव कार से कथा स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:20 बजे वह कथा में शामिल होंगे। कथा का आयोजन दो अक्टूबर से चल रहा है और नौ अक्टूबर को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर पार्टी नेताओं में भी उत्साह है। माना जा रहा है कि आसपास के जिलों से सपा नेता और कार्यकर्ता कृष्णापुर पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं।





