मथुरा के फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मेला महोत्सव 7 अक्टूबर से शुरू होगा। चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 21 महामंडलेश्वरों के समागम से किया जाएगा। इस दौरान स्वदेशी स्वावलंबन और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मेले की शुरुआत सुबह नौ बजे कलशयात्रा, विद्यालय घोष और हवन-यज्ञ से होगी। इसके बाद संतों का समागम, राष्ट्रीय स्तर का नृत्य-नाटक, रंगोली और लोकगीत जैसे कार्यक्रम होंगे। रात 10 बजे से रसिया दंगल का आयोजन किया जाएगा।

मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसान सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आसपास के गांवों में भी स्मृति मेले को लेकर बधाई गीतों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement