दिनेशपुर में गेस्ट हाउस से 14 लाख रुपये बरामद, दो महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध

दिनेशपुर में गेस्ट हाउस से 14 लाख रुपये बरामद, दो महिलाएं और एक पुरुष संदिग्

रुद्रपुर

ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गेस्ट हाउस से 14 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष से पूछताछ की गई, लेकिन वे बरामद रकम के स्रोत से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 की रात दिनेशपुर थाना पुलिस जयनगर क्षेत्र में होटल और ढाबों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंडीपुर स्थित यूके गेस्ट हाउस में जांच के दौरान दो महिलाओं और एक पुरुष की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पूछताछ में उनकी पहचान लविन्दर कौर उर्फ गोगी (35), गुरदीप कौर (55) और सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा (37), निवासी ऊधम सिंह नगर और पंजाब के रूप में हुई।

 

पुलिस ने उनके सामान की तलाशी ली तो 500-500 रुपये के नोटों की 28 गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत 14 लाख रुपये बताई गई। इतनी बड़ी रकम के संबंध में तीनों कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण, बिल, बैंक स्टेटमेंट या अन्य वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

 

पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की

जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement