सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म* 

*सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म*

*ताड़का ने मचाया तांडव,प्रभु राम लक्ष्मण ने किया ताड़का और सुबाहु का वध*

 

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के *तीसरे दिन शुभारंभ भा ज पा के वरिष्ठ नेता, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार, हरी धाम के महंत मनीष सलूजा एवं भा ज पा के जिला मंत्री प्रमोद मित्तल द्वारा* संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

 

श्री सुरेश परिहार ने राम भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन हमारे जीवन में उत्तम जीवन जीने का प्रवाह पैदा करता है, हमे रामलीला के मंचन से सीखना चाहिए कि भगवान के जीवन में भी इतने कष्ट आए परंतु उन्होंने सभी कष्टों का बिना विचलित हुए सामना किया, हमे भी जीवन में राम जी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए, महंत मनीष सलूजा ने भक्तो को संबोधित करते हुए श्री राम जी के आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाकर जीवन को उत्तम बनाने का आहवाहन किया, प्रमोद मित्तल ने कहा कि राम जी के आदर्शों को जीवन मे अपनाकर और ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को सीख लेकर अपने जीवन को उत्तम बनाने का प्रयास करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी अच्छे संस्कार मिल सकें

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया,याद स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया

 

रामलीला के मंचन में सीता जन्म, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जन्म,राक्षसों की खरमस्तियां,ताड़का का तांडव,ताड़का वध,सुबाहु वध तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमे जनक की भूमिका हिमांशु पारिख ,दशरथ गौरव गांधी ,सुमंत पंकज कालरा, वशिष्ठ विशाल गुंबर,विश्वामित्र अवतार सिंह खुराना,ताड़का केशव नारंग,सुबाहु तनिष्क सीकरी ,मारीच नमन कक्कड़ ,राक्षस लविष गावड़ी, कृष गावड़ी , राम अविरल कक्कड़ एवं लक्ष्मण की भूमिका गुरु खुराना द्वारा की गई

 

मंच संचालन जॉली कक्कड़ ने किया

 

*आज के मंचन में सीता स्वंबर,रावण वाणासुर संवाद,श्री राम द्वारा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना ,परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया जाएगा*

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement