पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कच्ची शराब के 45 पाउच समेत एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुण्डेश्वरी स्थित किसान इण्टर कालेज के सामने से पुलिस ने 45 पाउच कच्ची शराब समेत यहीं के निवासी रवि सिंह पुत्र सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उसका चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement