राजस्थान: उदयपुर के होटल से थाईलैंड की 3 महिलाएं हिरासत में, वीजा अवधि खत्म

राजस्थान: उदयपुर के होटल से थाईलैंड की 3 महिलाएं हिरासत में, वीजा अवधि खत्म

राजस्थान के उदयपुर में पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से थाईलैंड मूल की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त पाई गई। मामले में महिलाओं के भारत में रहने से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को सीआईडी की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को होटल सिटी प्राइड में विदेशी महिलाओं के ठहरने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने होटल में जांच की। अधिकारियों के अनुसार, होटल के विजिटर रजिस्टर में महिलाओं के ठहरने की प्रविष्टि भी नहीं मिली। पूछताछ में होटल संचालक ने बताया कि महिलाएं स्पा का काम करती थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि तीन महिलाओं में से एक को पहले भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था और वह कथित तौर पर नेपाल सीमा के रास्ते दोबारा भारत आई थी। पुलिस महिलाओं के निष्कासन की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। वहीं, होटल संचालक के खिलाफ इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement