मां बेटी शिवालय पर जल चढ़ाने के लिए नदी में गई, दोनो भागीरथी नदी में बही, तलाश जारी

मां बेटी शिवालय पर जल चढ़ाने के लिए नदी में गई, दोनो भागीरथी नदी में बही, तलाश जारी

भोंपूराम खबरी,उत्तरकाशी।तहसील डूंडा के अंतर्गत भागीरथी नदी में एक महिला और बालिका के बहने बह गई।दोनो का रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरफ,एसडीआर एफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल के पहुंच कर रेस्क्यू प्रारम्भ।

उत्तरकाशी के तहसील डुंडा के अंतर्गत नाकुरी शिव मंदिर के पास आज अपराह्न में लगभग 1.20 बजे एक महिला व एक बालिका की भागीरथी नदी में बह गई।जानकारी के मुताबिक दोनो मां बेटी सावन के आखिरी सोमवार को शिवालय में जल चढ़ाने के लिए नदी से जल लेने गई थी।बेटी का पैर फिसलने के कारण बेटी नदी में बहने लगी, सम्भावना जताई जा रही है कि बेटी को बहता देख उसे बचाने के प्रयास में मां भी बह गई।बताया जा रहा है कि जोशियाड़ा बैराज का पानी भी खोला गया था,जिस कारण नदी में पानी का बहाव भी काफी तेज था।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन टीमों को पूरी तत्परता और क्षमता के साथ खोज और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खोज और बचाव अभियान में सहूलियत के लिए जोशियाड़ा बैराज में भागीरथी नदी का पानी रोका गया है। मौके पर
उपजिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक भी मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement