राजस्थान: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद के बोर्ड में शामिल

राजस्थान: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद के बोर्ड में शामिल

उदयपुर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित किया है। यह नियुक्ति होटल और कैटरिंग उद्योग में विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व के तहत की गई है। इसे आतिथ्य क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एनसीएचएमसीटी होटल प्रबंधन, खाद्य एवं पेय सेवा, कैटरिंग और आतिथ्य क्षेत्र में शिक्षा व प्रशिक्षण को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है। परिषद का उद्देश्य इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पेशेवर प्रशिक्षण को मजबूत करना है।

बोर्ड में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भागीदारी से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं के कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और होटल प्रबंधन क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement