झारखंड: बारिश से सब्जियों के दाम तीन गुना बढ़े, धनिया 200 रुपये किलो

झारखंड: बारिश से सब्जियों के दाम तीन गुना बढ़े, धनिया 200 रुपये किलो

झारखंड के रांची जिले के खलारी कोयलांचल क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है। बाजार में भिंडी 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रही है, जबकि धनिया पत्ती का भाव 200 रुपये किलो पहुंच गया है। टमाटर 50 रुपये, लहसुन और अदरक 150-150 रुपये किलो बिक रहे हैं।

अन्य सब्जियों में फरसबीन और शिमला मिर्च 100 रुपये किलो, फूलगोभी 80 रुपये, बैंगन और करेला 60-60 रुपये, परवल 50 से 60 रुपये, नेनुआ 50 रुपये और पत्तागोभी 40 रुपये किलो बिक रही है। कद्दू, मूली और कुंदरी के दाम 40 रुपये किलो हैं, जबकि झींगी 60 और कच्चू 50 रुपये किलो मिल रहा है। कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों और मध्यमवर्गीय परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है।

महंगाई के चलते लोगों को सब्जियों की खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। वहीं, बढ़े हुए दामों से किसानों को कुछ राहत मिली है। किसानों के मुताबिक, पहले टमाटर जैसी फसलों के खरीदार नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब बेहतर कीमत मिलने से आमदनी में सुधार हुआ है। हालांकि, बारिश से भिंडी की फसल को नुकसान भी पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement