मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा। 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। अंतिम संस्कार की तैयारियां गुरुवार सुबह से ही तेज कर दी गई हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 12 बजे नेमरा पहुंचेगा। यहां परिवार के लोग संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम विदाई की रस्में निभाएंगे। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा। 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। अंतिम संस्कार की तैयारियां गुरुवार सुबह से ही तेज कर दी गई हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 12 बजे नेमरा पहुंचेगा। यहां परिवार के लोग संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम विदाई की रस्में निभाएंगे। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement