राजस्थान: 21 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर को मिले सिर्फ 33 वोट
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के पहले चरण में जोधपुर जिले की ओसियां तहसील की इंदो की ढाणी ग्राम पंचायत से चौंकाने वाला नतीजा सामने आया। यहां सरपंच पद के उम्मीदवार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई को 1600 वोटों में से सिर्फ 33 वोट मिले।
ओम प्रकाश बिश्नोई के सोशल मीडिया पर 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, फेसबुक पर करीब 2.32 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग पांच लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके बावजूद चुनाव में उनकी लोकप्रियता वोटों में तब्दील नहीं हो सकी।
बिश्नोई ने सरपंच चुनाव में नशामुक्ति को प्रमुख मुद्दा बनाया था, लेकिन मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में नाकाम रहे। यह नतीजा एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होना और चुनाव में वोट हासिल करना दो अलग-अलग बातें हैं।




