मनोरंजन: जाह्नवी कपूर ने ‘पेड्डी’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- असहजता जताने पर एलियन न समझें
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में नजर आईं। शो में वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की। जाह्नवी ने फिल्म में अपने किरदार के चित्रण और अभिनेत्रियों के रचनात्मक फैसलों को लेकर अपनी राय रखी।
अपने किरदार पर हुई चर्चा को लेकर जाह्नवी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘पेड्डी’ में उनके किरदार को लेकर इतनी बड़ी बहस हुई। उन्होंने कहा, “शायद अगली बार जब कोई अभिनेत्री कहेगी कि वह असहज है, तो लोग उसे किसी अजीब प्राणी (एलियन) की तरह नहीं देखेंगे।” उनके इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की राय और उनके अधिकारों से जोड़कर देखा जा रहा है।
जाह्नवी ने इस मुद्दे के जरिए ध्यान दिलाया कि किसी अभिनेत्री को अपने किरदार या रचनात्मक फैसलों को लेकर असुविधा जताने का पूरा अधिकार होना चाहिए। ऐसा करने पर उसे मुश्किल या अड़ियल समझना गलत है। आने वाले समय में जाह्नवी टाइगर श्रॉफ के साथ ‘लग जा गले’, अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ और ‘देवरा पार्ट 2’ में नजर आ सकती हैं।




