जल जीवन मिशन की टंकी निर्माण में अनियमितताओं को लेकर सभासद नकुल भट्ट ने उठाई आवाज, ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल

जल जीवन मिशन की टंकी निर्माण में अनियमितताओं को लेकर सभासद नकुल भट्ट ने उठाई आवाज, ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल

नानकमत्ता। नगर पंचायत नानकमत्ता के सभासद नकुल भट्ट ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पानी की टंकी निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ठेकेदार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को आम जनता के सामने रखते हुए संबंधित विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

 

सभासद नकुल भट्ट ने बताया कि निर्माण कार्य के नाम पर आए दिन सड़कों को खोद दिया जा रहा है, लेकिन खोदी गई सड़कों को व्यवस्थित नहीं किया जा रहा। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को मनमाने तरीके से काम करने की छूट नहीं दी जा सकती। अब समय आ गया है कि इस लापरवाही के खिलाफ सभी लोग अपनी आवाज बुलंद करें और ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाई जाए।

 

नकुल भट्ट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और जनता को हो रही परेशानियों का समाधान नहीं हुआ तो वह इस मामले को लेकर आगे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement