मशीन के पट्टे में फंसने से हुई पेपर मिल कर्मी की दर्दनाक मौत

काशीपुर। मशीन के पट्टे में फंसने से पेपर मिल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मिल के सामने हंगामा खड़ा कर दिया।

शिवराज पुर पट्टी निवासी राजीव पुत्र मलखान सिंह कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत हल्दुआ स्थित विश्वनाथ पेपर मिल में आज सुबह की शिफ्ट में आया था। काम करने के दौरान वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाने पर भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव चार भाइयों में तीसरे नंबर का था उसकी दो बहने हैं । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व सत्येंद्र कुमार नामक युवक की भी इसी पेपर मिल

में बिजली का करंट लगने से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। बहरहाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल मौके पर पहुंचे हैं। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री प्रबंधन से लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement