मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को तोहफा, मिली यह जिम्मेदारी, आदेश जारी

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को उनके समर्पण स्वरुप तोहफा सौंपा है। सीएम धामी ने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी, जिसके फलस्वरुप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उक्त पद पर कार्यरत रहने की अवधि तक मंत्री स्तर (दर्जा) प्रदान करते हुए दर्जा राज्य मंत्री की सुविधाएं दिये जाने की बात भी कही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को तोहफा, मिली यह जिम्मेदारी, आदेश जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement