बांग्लादेश: दिसंबर में स्वदेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- गिरफ्तारी और हिंसा का डर नहीं

बांग्लादेश: दिसंबर में स्वदेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- गिरफ्तारी और हिंसा का डर नहीं

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में अपने देश लौटने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि वापसी पर गिरफ्तारी, हिंसा या अत्याचार का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन राजनीतिक जिम्मेदारी के चलते उन्हें अपने समर्थकों के बीच लौटना है। अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से वह भारत में रह रही हैं।

वाशिंगटन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करते हुए हसीना ने कहा कि जोखिम कितना भी बड़ा हो, वह बांग्लादेश जरूर लौटेंगी। हालांकि, उन्होंने वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। उनके बेटे साजीब वाजेद जॉय ने भी स्पष्ट किया कि अभी लौटने की तारीख तय नहीं हुई है और समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी। हसीना ने भारत सरकार और यहां के लोगों का समर्थन देने के लिए आभार भी जताया।

हसीना ने बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व पर उनके और आवामी लीग के नेताओं के खिलाफ राजनीतिक विरोध दबाने के लिए आपराधिक मामलों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने स्वतंत्र न्यायपालिका, अभिव्यक्ति की आजादी, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया की वकालत की। उनका कहना है कि बांग्लादेश का भविष्य बदले की भावना के बजाय राजनीतिक सुलह और नागरिकों की स्वतंत्र पसंद पर आधारित होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement