छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला ‘कबरा’ हाथी पकड़ा गया, छह दिन चला अभियान

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला ‘कबरा’ हाथी पकड़ा गया, छह दिन चला अभियान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में छह माह के दौरान 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी को वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया है। हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने छह दिनों तक अभियान चलाया। इस दौरान हाथी कई बार अपना ठिकाना बदलता रहा और दूसरे हाथियों के झुंड में भी शामिल हो गया।

अभियान के शुरुआती दो दिनों बाद कबरा हाथी 17 हाथियों के समूह में शामिल हो गया था। झुंड में शामिल होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और उग्रता भी कम होने लगी। बुधवार को वन विभाग की टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में उसे ट्रेंक्युलाइज कर सुरक्षित पकड़ा।

हाथी को पकड़ने के बाद उसके गले में कॉलर आईडी लगाई गई, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. प्रणय मिश्रा ने उम्मीद जताई कि कबरा हाथी जल्द ही दूसरे हाथियों के साथ घुल-मिल जाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीम अगले कुछ दिनों तक उसके व्यवहार और गतिविधियों की निगरानी करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement