बॉलीवुड में छाई रामायणम्, ओवरसीज कमाई में बनी नंबर-2 फिल्म

बॉलीवुड में छाई रामायणम्, ओवरसीज कमाई में बनी नंबर-2 फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम् पार्ट-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। निर्देशक नीतेश तिवारी की इस पौराणिक फिल्म ने भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

इस उपलब्धि के साथ ‘रामायणम्’ विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म की कहानी और शानदार विजुअल्स दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस सूची में पहले स्थान पर आमिर खान की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ कायम है। दंगल ने विदेशों में 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। अब रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ के सामने दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement