ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी को किया गिरफ्तार

 

**रुद्रपुर।** एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी (32 वर्ष), निवासी कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर-2, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 266/2025 में बीएनएस की धाराओं में वारंट जारी था। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के बाद 19 नवंबर को उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक रमेश चंदोला, कांस्टेबल जगमोहन गौड़ और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement