नशाखोरों पर सख्त चंपावत पुलिस: 4 किलो चरस व 2 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

चंपावत। नशाखोरों के विरुद्ध चंपावत पुलिस सख्त रुख अपना रही है। जिले में नशे की रोकथाम को लेकर एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने सीओ सिटी व सीओ ऑपरेशन को सख्त निर्देश दिये हैं। जिसको लेकर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जिला पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले के टनकपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त नुक्ता प्रसाद पुत्र स्व. पूरन लाल को 4 किलो चरस व 2 पेटी अवैध शराब (करीब 96 पव्वे) पिकनिक मार्का बरामद की। वहीं पुलिस को देख अभियुक्त नुक्ता प्रसाद मौके से फरार हो गया। जिसे देर रात्रि भैरव मंदिर पार्किंग के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई जितेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, अजय कुमार, सुनील कुमार, नवल किशोर आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement