10 किलो से अधिक गांजे के साथ 1 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बरामदगी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में कुंडा पुलिस द्वारा रात्रि के 10ः45 बजे, पुराना ढेला पुल काशीपुर रोड से अभियुक्त वसीम पुत्र शहाबुद्दीन, उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम-सरवरखेड़ा, थाना कुंडा ,जनपद -उधम सिंह नगर को मोटरसाइकिल अपाचे से 10.700 किलोग्राम गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है, जिस संबंध में थाना कुंडा पर धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement