उपचुनाव के बाद विजय पार्षदों को मेयर व MNA ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

रुद्रपुर। शहर में हुए दो वार्डों में उपचुनाव के बाद विजय हुए पार्षदों को मेयर रामपाल व नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शहर के कई लोग उपस्थित रहे और विजय हुए पार्षदों को बधाई दी।
बता दें शहर के दो वार्डों में पार्षदों के निधन के बाद से वार्ड रिक्त पड़े थे। जिसमें वार्ड 13 व वार्ड 36 शामिल थे। वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रकाश धामी की हत्या कर दी गई थी, वहीं वार्ड 36 के पार्षद वीरेन्द्र आर्या का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों ही वार्डों में पार्षद पद का चुनाव होना था। चुनाव के बाद वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद असफाक ने जीत दर्ज की तो वहीं वार्ड नंबर 36 से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सिंह ने 36 वोट से जीत हासिल की। जिसके बाद आज उन्हें मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान महेन्द्र आर्या, कमल राणा, पत्रकार राजीव चावला, अखिलेश शर्मा, अरुण बब्बर, परमजीत सागर, हरीराम सागर, नीतू, किरन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement