भाजपा रुद्रपुर जिला मुख्यालय बिगबाड़ा से दक्ष सड़क अपनी दुर्दशा पर बहा रही है आंसू

रुद्रपुर।N.H 74 पर भाजपा जिला मुख्यालय के समीप अपोलो टायर, बिगबाड़ा से दक्ष चौराहे होती हुई तीन पानी को जोड़ने वाली सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है! निवासियों के अनुसार इस सड़क पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक सिडकुल के वाहन बीस के अधिक स्कूलों की बसे व हजारो निजी वाहन गुजरते है किंतु सड़क की खस्ताहल हालात पर कोई भी सुध नही ले रहा है! इस सड़क के निवासियों ने बताया कि बिगवाड़ा – दक्ष सड़क टूटी होने से उनका जीना मुहाल हो चुका है! सड़क पर बने गड्ढे ओर उन पर चलने वाले बड़े वाहनों से उनकी सांसे अटकी हुई हैं, क्योंकि कब और कहाँ ट्रक या ई-रिक्शा या कार पलट जाए कहा नही जा सकता है!

भाजपा रुद्रपुर जिला मुख्यालय बिगबाड़ा से दक्ष सड़क अपनी दुर्दशा पर बहा रही है आंसू

इस रोड पर कई पॉश कालोनिया स्थापित है, कई स्कूल हैं! किंतु कोई भी जनप्रतिनिधि , नगर निगम, या सरकार सुध नही ले रहें हैं! इस रोड मुख्यतः देव होम्स, कौशल्या ग्रीन, प्रबल , प्रताप एन्क्लेव, कस्तूरी वाटिका, रॉयल रेजीडेंसी , देव होम्स इको, विमल होम्स व अन्य वीआईपी कॉलोनी स्थापित हैं! लोगो में भारी रोष व्याप्त है!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement