हरिद्वार। DPS रानीपुर की छात्रा दिव्यांशी वर्मा ने हाई स्कूल में 93 प्रतिशत अंक लाकर शहर का नाम रोशन किया है। बता दें दिव्यांशी व्योवर्द्ध पत्रकार मधुकांत प्रेमी की पौत्री हैं और इनके पिता अवनीश प्रेमी बद्री विशाल, दैनिक जागरण, हमारा फैसला आदि अखबार में कार्य करते हुए सहारा समय टीवी के उत्तराखंड हेड रहने के बाद मौजूदा समय मे इंडिया वाइस चैनल के उत्तराखंड स्टेट हेड हैं। जिनकी पुत्री ने काफी मेहनत व लगन से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।
हरिद्वार की दिव्यांशी ने लहराया परचम, 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिजनों व शहर का बढ़ाया मान





