रुद्रपुर की 15 फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी, डेढ़ करोड़ से अधिक के घपले का अनुमान

जांच पर करीब 280 स्क्रैप वाहन जैसे कार, बस आदि और 60 से अधिक पुरानी स्कूटर, बाइक और भारी मात्रा में लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप पाया।

रुद्रपुर  राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीमों ने विशेष अभियान चलाते हुए रुद्रपुर में 15 ऐसी फर्में पकड़ी हैं जिन पर डेढ़ करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान है। इन सभी फर्मों की जांच की जा रही है। यह ऐसी फर्में हैं जो कि लगातार अपनी जीएसटी रिटर्न शून्य भर रहे थे।

मंगलवार को कैलाखेड़ा रुद्रपुर में जीएसटी के 64 अफसर और कर्मचारियों की 14 टीमों ने 15 फर्मों की जांच की। जांच पर करीब 280 स्क्रैप वाहन जैसे कार, बस आदि और 60 से अधिक पुरानी स्कूटर, बाइक और भारी मात्रा में लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप पाया। यह फर्में पुराने वाहनों को काटकर उनके पुर्जे बेच रही हैं। 15 में से 11 फर्में पंजीकृत थी और चार फर्में अपंजीकृत पाई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया करीब डेढ़ करोड़ जीएसटी चोरी का अनुमान है। सभी फर्मों की जीएसटी रिटर्न और कर चोरी की गणना की जा रही है। इस जांच अभियान में राज्य कर के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल रहे।

5121 व्यापारियों का हुआ वेरिफिकेशन
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में राज्य कर विभाग की टीमें सात जुलाई से बड़े पैमाने पर शून्य जीएसटी रिटर्न जमा करने वालों की जांच का अभियान चला रही हैं। इस कड़ी में अभी तक 5121 ऐसे व्यापारियों का स्पॉट वेरिफिकेशन किया जा चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement