रामनगर नगर पालिका चेयरमैन अकरम ने दावेदारी की घोषणा कर राजनीति में हलचल पैदा कर दी

रामनगर नगर पालिका चेयरमैन अकरम ने विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की घोषणा कर कांग्रेस की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। उन्होंने कहा है कि यदि कांग्रेस ने जल्द ही रामनगर विधानसभा सीट पर रणजीत रावत को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया तो वह 27 जनवरी को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह रावत ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोरोना काल में लोगों की घर घर जाकर मदद की हैं।उनके अलावा कांग्रेस किसी और को उम्मीदवार बनाती है तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि रणजीत रावत यहाँ से चुनाव नहीं लड़े तो वह खुद 27 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement