UKSSSC Paper Leak : चयनित अभ्यर्थी की गिरफ्तारी के बाद सचिवालय तक पहुंची भर्ती घपले की STF जांच

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्ती परीक्षा में हुए घपले की एसटीएफ जांच उत्तराखंड सचिवालय तक आ पहुंची। पेपर लीक करने वाले गैंग से तार जुड़े होने के शक में बुधवार शाम सचिवालय के अपर निजी सचिव को बुलाकर एसटीएफ ने पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले, बुधवार को ही भर्ती परीक्षा के लीक पेपर के जरिये 163वीं रैंक पाने वाले आरोपी तुषार चौहान को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मनोज जोशी से साक्ष्य मिले। बुधवार को तुषार की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने सचिवालय में वन एवं लोनिवि अनुभाग के अपर निजी सचिव गौरव चौहान को पूछताछ के लिए बुलाया।
बुधवार शाम लंबी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी गौरव चौहान ने अपने परिचित समेत दो लोगों को भर्ती परीक्षा में पास कराने के लिए 15-15 लाख रुपये में डील की थी। आरोपी ने इसका रिजल्ट आने तक 24 लाख रुपये ले लिए थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement