कुंडेश्वरी क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पकड़ी

काशीपुर। कुण्डेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। चैकिंग के दौरान विद्युत विभाग की टीम को कुण्डेश्वरी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर-एक में अजय कुमार पुत्र नवाब सिंह, अवनीश पुत्र स्व. नानकचंद्र, संतोष कुमार पुत्र वीरपाल सिंह, रामकुमार पुत्र रामकिशन, नितिन काम्बोज पुत्र ओमप्रकाश, रामचंद्र पुत्र श्याम दास के यहां विद्युत चोरी होते मिली। आरोपियों के खिलाफ एसडीओ (ग्रामीण) पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर पर पुलिस ने धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement