सीमेट द्वारा आयोजित उधम सिंह नगर की सबा अन्जुम को प्रदेश मे चतुर्थ स्थान

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इन्टर कालेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर की छात्रा सबा अन्जुम को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर श्री रमेश चंद्र आर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमति गुन्जन अमरोही , प्रधानाचार्य श्रीमति पार्वती देवी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमति शुभा रावत एवं समस्त विद्यालय स्टाफ़ ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement