पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के जन्मदिन के  अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को वितरीत महालक्ष्मी किट

पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के जन्मदिन के  अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को वितरीत महालक्ष्मी किट

 

रुद्रपुर।वार्ड न- दो विवेकनगर स्थित आंनगाड़ी केन्द्र संख्या नौ में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के जन्म दिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्यों के नेतृत्व में बाल कल्याण एवं महिला कल्याण की कई योजनाओं का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। सरकार हजारों महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने का काम कर रही है। निवर्तमान मेयर ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। भाजपा सरकार में मातृ शक्ति के हित सुरक्षित है। आज महिलाएं आत्म निर्भर होकर हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर ने रोली, ममता शर्मा, पूजा राठौर, नलनी देवी, सरोजनी, अंजू राठौर आदि लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी प्रदान की। साथ ही उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान भी किया। इस अवसर पर राजेन्द्र राठौर आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रोनोति विश्वास, सहायिका चंपा सरकार, संजय आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement