बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान द्वारा संयुक्त रूप से फहराया गया झंडा

*बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान द्वारा संयुक्त रूप से फहराया गया झंडा*

 

 

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर बार एसोसिएशन भवन प्रांगण में अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान द्वारा संयुक्त रूप से झंडा फहराया गया। अपने संबोधन में एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान ने कहा कि आज घर-घर तिरंगा के आवाहन पर पूरा राष्ट्र , राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया है और जन जन के मन में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगा है। अन्य वक्ताओं में आनंद स्वरूप रस्तोगी, वीरेंद्र चौहान, अनिल सहरावत, कश्मीर सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, गणपत सागर आदि ने अपने विचार रखे। बार एसोसिएशन के सभागार में शहीदों को नमन किया गया तथा राष्ट्र भक्ति के गीत गाये गए। साथ ही राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए कार्य करने की शपथ ली गई। मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इस मौके पर उपसचिव अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पैगिया, आय व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान सहित कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कांबोज, अनूप विश्नोई, अमन राणा, सोनल सिंघल, विशाल सक्सेना, गौरव कुमार धर्मेंद्र, राजीव कुमार सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement