चोरी नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ यहां हुई गैंगस्टर की कार्यवाही

दिनेशपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अपराध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। जिस क्रम में दिनेशपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने सलमान पुत्र साबिर, अकील पुत्र मुन्ने, दीपक गुप्ता पुत्र होरी लाल, शेखशान मुल्ला उर्फ हीरा पुत्र स्व. शेख हकीम व मो. असीम रजा पुत्र मो. अहमद के विरुद्ध चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने के चलते गैंगस्टर की कार्यवाही की है। जानकारी देते हुए दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि उक्त पांचों लोगों द्वारा जिलेभर में चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था, जिसके चलते गैंग लीडर सलमान समेत पांच लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement