-->

नशे से दूर रहने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विद्यालय पहुंचकर किया जागरुक

खबरे शेयर करे -

दिनेशपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी व सीओ पंतनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पंतनगर अनिल उपाध्याय द्वारा बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जनता इंटर कॉलेज दिनेशपुर में जाकर विद्यालय स्टाफ से वार्ता की गई तथा स्टाफ से जानकारी साझा की गई। साथ ही बच्चों को भी नशे से दूर रहने को बताया गया। बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम लगातार जारी रहेंगे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चियों के घर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया।


खबरे शेयर करे -

One thought on “नशे से दूर रहने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विद्यालय पहुंचकर किया जागरुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *