इंश्योरेंस कंपनी का पैसा लेने के लालच में पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। इन्श्योरेन्स कंपनी का पैसा लेने के लालच में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक टाटा हैरियर कार बरामद की थाना आईटीआई में कार चोरी का खुलासा करते हुए सीओ वीरसिंह ने बताया कि बीती 22 अगस्त को छपरा बिहार निवासी सुंदरम पुत्र इंद्रमोहन ने पुलिस को सूचना दी की उसकी कार संख्या बीआर01एफजे-9881जसपुर खुर्द की माधव विहार कालोनी से चोरी हो गयी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आईटीआई के नेतृत्व में वाहन कार बरामदगी हेतु एसओजी व पुलिस की टीम का गठन किया गया। काॅलर द्वारा बताए गए बयानों के आधार पर थाना आईटीआई क्षेत्र, आसपास के थानों व मुरादाबाद, बिजनौर के सीसीटीवी फुटेज, टोल टैक्स बैरियर से प्राप्त जानकारी व सीडीआर आदि चेैक किए गए तो सुंदरम् के बयानों में विरोधाभास मिला। सुंदरम से कड़ी पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि इन्श्योरेन्स कंपनी का पैसा लेने के लालच में उसने झूठी सूचना दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नादेही रोड जसपुर से कार बरामद कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, पैगा चौकी प्रभारी विजय सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कां. वीरेंद्र सिंह राणा, कैलाश तोमक्याल, विनय, गिरीश कांडपाल, प्रकाश भोजक, जगदीश पाठक, जितेन्द्र सिंह व उमेश तोमक्याल शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement