स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी करते दो युवकों को किया पुलिस के हवाले

काशीपुर। स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो युवकों को पुलिस के हवाले किये जाने पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रामनगर रोड पर स्टेडियम के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ठेकेदार राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरूवार शाम निर्माण कार्य के दौरान दो युवक निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी कर ले जा रहे थे, जिन्हें वहां काम कर रहे लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस को सौंपे जाने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कुमांऊ कालौनी कचनाल गाजी निवासी आनन्दपाल पुत्र राधेश्याम और खरमासी कालौनी निवासी अख्तर अली पुत्र पप्पू अहमद बताये गये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement