आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक से मारपीट कर किया घायल

*आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक से मारपीट कर किया घायल*

 

काशीपुर। बारिश में भीगने से बचने के लिए हल्दुआ स्थित टॉल प्लाजा के बाहर आफिस पर रुके एक युवक को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर दो नामजद तथा चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौहल्ला मौ. भूप सिंह, जसपुर निवासी शीला चौहान पत्नी महाराज सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर की रात उसका पुत्र चिराग चौहान काशीपुर से जसपुर अपने घर आ रहा था, तभी तेज बारिश होने लगी। उसका पुत्र बारिश में भीगने सेबचने के लिये हल्दुआ स्थित टोल प्लाजा के बाहर आफिस पर रूक गया। उसके पुत्र ने अपना हेलमेट और रूमाल सिर से उतार कर पास ही खडी बलेनो गाडी पर रख दिया। करीब साढ़े नौ बजे टोल प्लाज के आफिस से उतरकर दीपक, रंजीत राणा व चार अन्य व्यक्ति आये और हेलमेट और रूमाल गाड़ी के पर रखने को लेकर उसके पुत्र के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपी उस पर टूट पड़े और बेरहमी से मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके पुत्र को गुम चोटें आयीं और कन्धे की हड्डी भी फ्रेक्चर हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया और सरकारी अस्पताल जसपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरो में भी रिकॉर्ड हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement