एसओजी की टीम ने चिकन पकौड़ियों के ठेलो पर शराब पिला रहा है ठेला स्वामियों को धर दबोचा

*एसओजी की टीम ने चिकन पकौड़ियों के ठेलो पर शराब पिला रहा है ठेला स्वामियों को धर दबोचा*

 

 

 

काशीपुर। एसओजी टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर चिकन पकौड़ियों के ठेले पर शराब पिला रहे दो ठेला स्वामियों को दबोच लिया। टीम ने उनके कब्जे 16 लीटर शराब व नकदी भी बरामद की। सोमवार रात एसओजी टीम ने रामनगर रोड अंतर्गत रम्पुरा क्षेत्र में अभियान चलाकर चिकन पकौड़ियों के ठेले पर कच्ची शराब पिला रहे रम्पुरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र निहाल सिंह व कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को दबोच लिया। टीम ने जसवंत के कब्जे से सात और कुलदीप के कब्जे से प्लास्टिक की जरीकेन में रखी नौ लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement