कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को धर दबोचा

*कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को धर दबोचा*

 

 

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को दबोच कर उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बमराद करते हुए उसका आबकारी एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। कुंडा थाना पुलिस ने बैलजुड़ी तिराहा पर सोमवार रात्रि गश्त के दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोचकर उसके कब्जे से 30 पाउच कच्ची शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम ग्राम गणेशपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र इन्दर सिंह बताया। पुलिस ने उसकी बाईक संख्या यूके18के-5835 को सीज कर दिया है। साथ ही धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement