पार्षद मनोज बाली ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड 14 के भाजपा पार्षद मनोज बाली आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए । उन्हें पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं काशीपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने चुनाव कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर मनोज बाली ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी की नीतियां और सिद्धांत ही उत्तराखंड की कायापलट कर सकते हैं और काशीपुर का भी चहुमुखी विकास होगा लिहाजा उन्होंने इस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वह पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली को चुनाव में जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने काशीपुर क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि अब वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में ना आए क्योंकि काशीपुर की जनता इन पार्टियों के झूठे वायदे देख चुकी है अत: इस बार केवल झाड़ू का ही बटन दबाकर काशीपुर की राजनीतिक गंदगी को सफाई कर दे ।इस अवसर पर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सैना अमित सक्सैना जसवीर सिंह सैनी पवित्र शर्मा सर्वेश बाली उषा खोखर पूजा अरोड़ा रघुनाथ अरोरा रिटायर्ड तहसीलदारमनोरथ लखचोरा शशि दत्ता राजकुमार वर्मा मधुबाला सचदेवा नेमाराम चौधरी आसिम अहमद नदीम खान महबूब अंसारी नवनीत सिराजुद्दीन हरीश नील कमल शर्मा लखविंदर मेहरा आमिर हुसैन महेंद्र सिंह नवनीत मणि त्रिपाठी शेखर तिवारी राधा चौहान निशा शर्मा रजनी ठाकुर रमेश चंद्र निशा देवी संजीव तिवारी हर्ष बाली देवराज वर्मा मकदूम अली लक्की माहेश्वरीसहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement