हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस, हुआ वृक्षारोपण मिष्ठान वितरण व श्रमदान

बरेली। रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर आज रेल सुरक्षा बल रिजर्व लाइन, इज्जतनगर के प्रांगण में एवं मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित रेल सुरक्षा बल पोस्टो पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl

कार्योक्रमों का आयोजन वरिष्ठ मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पाण्डेय की अगुवाई में योग अभ्यास, रक्तदान शिविर, स्कूलों में फल एवं मिठाई वितरण, वृक्षारोपण, श्रमदान किया गयाl

इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों, निरीक्षकों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कियाl जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस परेड भी रेल सुरक्षा बल सदस्यों को प्राप्त लिंक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

उल्लेखनीय है कि रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली को उन्नत एवं प्रभावी बनाने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का समावेश किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल अपने आदर्श वाक्य ‘‘सेवा ही संकल्प‘‘ को पूर्णतः आत्मसात करते हुये रेल सम्पत्ति, यात्री क्षेत्र एवं यात्री सुरक्षा के गुरूतर दायित्व का पूरी सजगता से निर्वहन कर रहा है। रेलवे सुरक्षा बल के अनेक सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया हैl

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement