गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

 

 

 

काशीपुर। होटल के कमरे में बंधक बनाकर मारपीट, गालीगलौच करने व जान से मारने की धमकी देन के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धारा 323, 341, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। बाजपुर रोड अन्तर्गत केशवपुरम निवासी पूर्णमासी यादव पुत्र कुनाल यादव ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ समय से वह बाजपुर रोड स्थित एक होटल में गार्ड की नौकरी कर रहा था। बीती 23 सितंबर को चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए रिषभ अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विशाल व अंकित ने होटल के कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़ित को तीन माह की सैलरी भी नहीं दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement