मौहल्ला पक्काकोट निवासी एक महिला हुई लापता

मौहल्ला पक्काकोट निवासी एक महिला हुई लापता

काशीपुर। मौहल्ला पक्काकोट निवासी एक महिला लापता हो गई। 9 दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मौहल्ला पक्काकोट अंतर्गत पुष्पक विहार निवासी फरीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 36 वर्षीय पत्नी शबनम बीती 23 फरवरी को घर में बिना किसी को कुछ बताये कहीं चली गई है। उन्होंने उसे काफी ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement