दूसरे धर्म के युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया

देहरादून। शहर कोतवाली में मुस्लिम युवक की ओर से नाबालिग से दुष्‍कर्म और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष के पेट में दर्द हुआ। पुत्री से पूछा तो वह रोने लगी और बताया कि एक लड़का जिसका नाम उवैश कुरैशी है और वह मुस्लिम बस्ती गांधी ग्राम में रहता है।
पीड़िता ने बताया कि वह आते-जाते उसे परेशान करता था। एक दिन वह घर में घुसा और जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यह बात किसी को बतायी तो वह उसे व उसके भाई को जान से मार देगा। कुछ दिन पहले नाबालिग ने आरोपित को पेट में दर्द होने की बात कही तो आरोपित घर आया और प्रेगनेंसी किट देकर गया।
तब नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपित ने नाबालिग पर गर्भपात का दबाव बनाया और दवा देकर गर्भपात करवा दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement