अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवती की उपचार के दौरान हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवती की उपचार के दौरान हुई मौत

काशीपुर। कुण्डेश्वरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। करीब 22 वर्षीय डिंपल खत्री पुत्री स्व. गोपाल सिंह खत्री निवासी फौजी कालोनी कुंडेश्वरी शनिवार को अपनी स्कूटी से कुंडेश्वरी से काशीपुर बाजार आई थी। लौटते वक्त शाम करीब साढ़े छह बजे कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित गुरूनानक इंटर कालेज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवती को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जसपुर बस स्टैंड स्थित निजी चिकित्सालय ले गये, जहां उपचार के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement