एडवरटाइजिंग कंपनी ने दो लोगों पर नगर क्षेत्र में लगे दो होर्डिंग चोरी करने का आरोप लगाया

एडवरटाइजिंग कंपनी ने दो लोगों पर नगर क्षेत्र में लगे दो होर्डिंग चोरी करने का आरोप लगाया

काशीपुर। एडवरटाइजिंग कंपनी के फील्ड मैनेजर ने दो लोगों पर नगर क्षेत्र में लगे दो होर्डिंग चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। बिहार मुजफ्फरनगर की रेशू एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड मैनेजर जोगिन्द्र सिंह हुड्डा ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी प्रचार-प्रसार के होर्डिंग लगाती है। कहा कि उनकी कंपनी द्वारा मण्डी समिति गेट पर केवीआर हॉस्पिटल बाईपास के पास होर्डिंग लगाये थे। इस दौरान चोरों ने रात्रि में उक्त हार्डिंग की चोरी कर ली। कहा कि देखरेख के लिए रखे कर्मचारियें ने उन्हें इसकी सूचना दी। कहा कि उसे ज्ञात हुआ है कि ठाकुरद्वारा निवासी सलीम पुत्र हुसैन व हामिद रजा पुत्र अख्तर ने होर्डिंग की चोरी की है। कहा कि उनकी कंपनी ने होर्डिंग पर हमने पहचान के लिए लोहे की चादर एवं पाइपों पर कपंनी का नाम व मोबाइल नंबर लिखा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement