पंतनगर एयरपोर्ट पर संपन्न हुई एयरोड्रोम कमेटी की बैठक, बोले डीएम; हवाई अड्डे की सुरक्षा हेतु उठाए जायें आवश्यक कदम

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में बुद्धवार को एयरोड्रोम कमेटी की बैठक पन्तनगर एयरपोर्ट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि हवाई अड्डे की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जायें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र को जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु एयरपोर्ट की चाहरदीवारी के अन्तर्गत छाड़ियों का कटान किया जाये तथा कटान कार्य में वन विभाग का भी सहयोग लिया जाये। उन्होंने एयरपोर्ट क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दशा में बांस के पौधे न लगाने, एयरपोर्ट क्षेत्र के पास पड़े कूड़े का निस्तारण कराने के निर्देश पन्तनगर विश्वविविद्यालय के अधिकारियों को दिये ताकि जंगली जानवर बांस की चाहत में एयरपोर्ट क्षेत्र की ओर रूख न कर सकें।
समिति ने स्पष्ट कहा कि पन्तनगर यूनिवर्सिटी अपनी भूमि की सुरक्षा करें और किसी भी दशा में अपनी भूमि पर अतिक्रमण न होने दे तथा अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाये। आसमान में वायुयान को बर्ड्स से नुकसान की संभावना अधिक रहने के कारण एयरपोर्ट क्षेत्र के आस-पास ऐंसी कोई भी गतिविधि संचालित न की जाये जिससे के बर्ड्स (परिन्दे) एयरपोर्ट क्षेत्र की ओर आकर्षित हों। अवैध रूप से एवं खुले क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानों को तुरन्त बन्द कराने के निर्देश पुलिस विभाग को दिये गये। एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिक ऊंचाई वाले वृक्षों की लोपिंक कराने के निर्देश वन विभाग को दिये गये।
बैठक में एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, डीएफओ वैभव सिंह, एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सेना, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, टर्मिनल मैनेजर विश्वनाथ वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement