सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी करने का नगर पंचायत बोर्ड के सभी सभासदों ने किया विरोध।

सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी करने का नगर पंचायत बोर्ड के सभी सभासदों ने किया विरोध।
बाजपुर= नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के सभागार में समस्त सभासद उपस्थित हुए। जहां सभी सभासदों ने विशेष परिस्थितियों में मीटिंग का प्रस्ताव रखने के लिए अध्यक्ष के रूप मे सभासद जॉनी मौर्या का चयन किया। बैठक का संचालन सभासद शमीम खान ने किया। सभासद जॉनी मौर्या द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि दिनांक 29.3.2025 को नगर पंचायत सुल्तानपुर अध्यक्ष राजीव सैनी व अन्य चार सभासद द्वारा नगर पंचायत सुल्तानपुर का नाम बदलकर कौशल्यापुरी किया जाने के संबंध मे एक प्रस्ताव पास किया गया। जिसमे नगर की जनता ने अध्यक्ष को ना तो कोई प्रार्थना पत्र दिया ना ही नगर का नाम परिवर्तन की जनता से कोई रायशुमारी मांगी गई। नगर अध्यक्ष राजीव सैनी ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए नगर पंचायत सभागार में जन भावनाओं के विपरीत जाकर नगर पंचायत का नाम परिवर्तन करने का निर्णय लिया। इस संदर्भ में समस्त सभासद ने अपने अपने वार्ड में जाकर सर्वे किया तो जनता में नाम परिवर्तन को लेकर आक्रोश दिखा जिस पर दिनांक 30.6.2025 को समस्त सभासद सदस्यों ने सर्वसमिति से निर्णय लिया कि नगर पंचायत सुल्तानपुर का नाम कौशल्यापुरी ना किया जाए जिस पर शासन को भी उक्त क्रम में प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर 1. सभासद श्रीमती किरन 2. सभासद जोनी मौर्य 3. श्रीमती निक्की किरन 4. सभासद शमीम खान 5. सभासद शाहिद हुसैन 6. श्रीमती सुंदरी देवी 7. सभासद जाहिद हुसैन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement