माइंड प्रोग्रामिंग सत्र में  हरमन सिंह ने दिया सकारात्मक सोच का मंत्र

‘माइंड प्रोग्रामिंग सत्र में  हरमन सिंह ने दिया सकारात्मक सोच का मंत्र

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में एक विशेष प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और माइंड ट्रेनर श्री हरमन सिंह ने किया। यह सत्र विशेष रूप से शिक्षकों के मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यशाला का मुख्य विषय था – ‘माइंड प्रोग्रामिंग: अपनी सोच को दिशा दो’, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक और आवश्यक विषय बन चुका है।

इस कार्यशाला में दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ-साथ जेसीज पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ की गई, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक रूप से और अधिक सशक्त बनाना था ताकि वे न केवल अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें, बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में भी नई ऊंचाइयों को छू सकें।

हरमन सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत विचारों की शक्ति पर करते हुए कहा कि हमारा मन ही हमारे जीवन का निर्देशक है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मस्तिष्क को जिस प्रकार की सूचनाएँ और भावनाएँ दी जाती हैं, उसी के अनुसार जीवन की दिशा तय होती है। उन्होंने माइंड प्रोग्रामिंग के पीछे का विज्ञान समझाते हुए बताया कि यदि हम अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में प्रशिक्षित करें, तो हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कार्यशाला संयोजक श्री हरमन सिंह का धन्यवाद दिया एवं कहा कि एक शिक्षक के तौर पर हमें भावनात्मक रूप से मजबूत होना जरूरी है और इस तरह के आयोजन हमें भावनात्मक रूप से मजबूत करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement