अल्मोड़ा ब्रेकिंग: युवक को 37 किलो गांजे के साथ पुलिस ने दबोचा, मुकदमा दर्ज

वसुन्धरा दीप डेस्क, अल्मोड़ा। पुलिस ने कार में युवक के पास 37 किलो गांजा बरामद किया है। करीब पांच लाख से अधिक कीमत के गांजे संग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित पिछले तीन वर्षों से वाहन चलाने का कार्य करता था।
मंगलवार की देर शाम भतरौंजखान पुलिस ने मोहान बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 07 एडी 9100 को रोककर चेक किया। वाहन चालक उधमसिंहनगर जिले के जसपुर, भगवंत मडुवाखेड़ा निवासी शहजाद अली के कब्जे से पुलिस को चार प्लास्टिक के कट्टों में कुल 37.955 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे के साथ पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध भतरौंजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
तस्करी करने में प्रयुक्त कार को सीज कर लिया। भतरौंजखान थानाध्यक्ष निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि आरोपित बीते तीन वर्षों से गाड़ी चलाने का कार्य करता है। वह झिमार क्षेत्र से गांजा खरीदकर अपने घर जसपुर ले जाने वाला था। गांव में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में लोगों को गांजा बेच वह अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। गांजे की कीमत करी पांच लाख 69325 रुपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम में एसआई जगत सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद त्रिपाठी, कांस्टेबल संदीप मलिक आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement