



प्राधिकरण ने भूरारानी में अवैध रूप से बनी कालोनी को ध्वस्त किया
बिना नक्शा पास किए बनायी जा रही थी कालोनी
रुद्रपुर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन के निर्देश में प्राधिकरण की टीम ने भूरारानी क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही कालोनी के निर्माण कार्य को ध्वस्त किया है जानकारी के अनुसार वाद संख्या-75 वर्ष-2024 के अंतर्गत पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेन्द्र सिंह कनवाल और इन्द्र सिंह कनवाल द्वारा लगभग 7.00 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी जिस पर
प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीनों की सहायता से स्थल पर किए गए अवैध निर्माण और विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया
बताया जा रहा हैं की प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश का संज्ञान लेने और अवैध निर्माण जारी रखने के कारण प्राधिकरण द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है

